मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > शॉर्टसेलिंग पर प्रतिबंध खत्म करेगा सेक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शॉर्टसेलिंग पर प्रतिबंध खत्म करेगा सेक
अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (सेक) ने कहा है कि वित्तीय हलचल पर लगाम लगाने के लिए आपात आर्थिक स्थिरीकरण अधिनियम लागू होने के मद्देनजर आठ अक्टूबर को शॉर्टसेलिंग पर से प्रतिबंध खत्म हो जाएगा।

इस अधिनियम पर अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत सरकार वित्तीय संस्थानों को बचाने के लिए 700 अरब डॉलर खर्च करेगी।

एक अक्टूबर को सेक ने शॉर्टसेलिंग पर प्रतिबंध का विस्तार किया था, ताकि बेलआउट संबंधी विधेयक के कानून बनने तक का समय मिल जाए।

सेक ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि आपात आर्थिक स्थिरीकरण अधिनियम-2008 का लक्ष्य है ऋण संकट पर पाबंदी लगाना। वित्तीय संस्थानों के शेयरों की शॉर्टसेलिंग करने से रोकने वाला आदेश आठ अक्टूबर से समाप्त हो जाएगा।

सितंबर में अमेरिकी नियामक ने वित्तीय कंपनियों के शेयरों की शॉर्टसेलिंग रोकने के लिए एक अस्थायी आपात कार्रवाई की थी, ताकि प्रतिभूति बाजार की अखंडता बरकारार रखी जा सके और निवेशकों का भरोसा बढ़ाया जा सके।

शेयरों की कीमतों में हो रही गिरावट की स्थिति में निवेशकों को शॉर्टसेलिंग से फायदा होता है। सामान्य स्थिति में शॉर्टसेलिंग अच्छी कीमत बनाए रखने में मदद करता है और बाजार में नकदी बढ़ाता है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
बैंक की तरह काम करें बैंक-चिदंबरम
रिलायंस नई रिफाइनरी जल्द शुरू करेगा
नैनो चली पर कहाँ, किसी को पता नहीं
वेल्स फार्गो वाकोविया का खरीदार
क्या है बेल आउट पैकेज
बेल आउट पैकेज को प्रतिनिधि सभा की मंजूरी