रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की अपनी नई रिफाइनरी में शीघ्र ही परीक्षण के तौर पर तेल शोधन कार्य शुरू करने की योजना है।
कंपनी सूत्रों ने यहाँ बताया कि 5 लाख 80 हजार बैरल प्रतिदिन की क्षमता वाले इस तेल शोधन क्षेत्र में अगले कुछ ही दिनों में परीक्षण के तौर पर काम शुरू किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस रिफाइनरी पर हालाँकि निर्धारित समय के अनुसार ही तेलशोधन का काम किया जाना है लेकिन फिलहाल यह कार्य परीक्षण के तौर पर किया जाना है और इसकी शुरुआत जल्द ही कर दी जाएगी। कंपनी की इस रिफाइनरी में शेवरान कॉपोरेशन की 5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस संयंत्र से इसी साल यूरो चार स्तर के ईंधन का उत्पादन शुरूहो जाएगा। |