मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > बीएसएनएल उपलब्ध कराएगी ब्लैकबेरी सेवा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बीएसएनएल उपलब्ध कराएगी ब्लैकबेरी सेवा
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवा कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) भी इस वर्ष के अंत तक ब्लैकबेरी मोबाइल सेवा उपलब्ध कराएगी।

बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कुलदीप गोयल ने एक समारोह के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्लैकबेरी सेवा के लिए कनाडा की कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) से बातचीत चल रही है और बीएसएनएल इस वर्ष के अंत तक यह सेवा शुरू कर देगी।

अभी तक एयरटेल, वोडाफोन, रिलायंस तथा टाटा देश में ब्लैकबेरी सेवाएँ उलपब्ध करा रहे हैं। कुछ माह पूर्व सुरक्षा एजेंसियों ने इस सेवा पर सुरक्षा की दृष्टि से चिंता जताई थी।

उनका कहना है कि आतंकवादी अपने संदेश भेजने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि इसके माध्यम से भेजे जाने वाले एसएमएस का पता नहीं लगाया जा सकता।

इसके बाद दूरसंचार विभाग ने ब्लैकबेरी उपकरण बनाने वाली कंपनी रिम के अधिकारियों के साथ इस बारे में बातचीत शुरू की थी और समस्या का समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ए राजा कह चुके हैं कि मंत्रालय का यह सेवा रोकने का इरादा नहीं है बल्कि सुरक्षा से जुडे़ पहलू का कोई समाधान निकाला जाएगा।

गोयल ने बताया कि बीएसएनएल 3-जी सेवा भी इस वर्ष के अंत तक या अगले वर्ष की शुरुआत में उपलब्ध करा देगी। कंपनी को इसके लिए दूरसंचार विभाग से स्पैक्ट्रम मिल चुका है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
नैनो चली पर कहाँ, किसी को पता नहीं
वेल्स फार्गो वाकोविया का खरीदार
क्या है बेल आउट पैकेज
बेल आउट पैकेज को प्रतिनिधि सभा की मंजूरी
अभिनव बिंद्रा सैमसंग के ब्रांड एम्बेसेडर
महँगाई दर 12 प्रतिशत से नीचे