अमेरिका में वित्तीय संकट से निकलने 700 अरब डालर के राहत पैकेज के पारित होने के बावजूद फेड रिजर्व अर्थव्यवस्था में मंदी की संभावना को देखते हुए ब्याज दरों में कटौती करने पर विचार कर रहा है।
वाल स्ट्रीट जनरल ने कहा है कि बढ़ती मुद्रास्फीति के कारण फेड ब्याज दरों में कटौती पर विचार विमर्श कर रहा है। अमेरिका में खाद्य पदार्थों और उर्जा की ऊँची कीमतों के कारण मुद्रास्फीति बढ़ रही है।
मुद्रा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि फेड ब्याज दरों में कमी कर सकती है और बाजार इसके लिए तैयार कर रहा है। |