मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > आईसीआईसीआई ने सीडी पोर्टफोलियो बेचा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आईसीआईसीआई ने सीडी पोर्टफोलियो बेचा
भारत के दूसरे सबसे बड़े ऋणदाता आईसीआईसीआई बैंक ने क्रेडिट डेरिवेटिव (सीडी) में अपने कारोबार को सीमित करने के लिए 27.5 करोड़ डॉलर करीब 1100 करोड़ रूपए का सीडी पोर्टफोलियो विदेश में बेचा है।

बैंक के प्रवक्ता ने कहा कि वे विदेश में भारी उतार-चढ़ाव वाले इन सीडी पोर्टफोलियो के कारोबार को कम कर रहे हैं, ताकि बाजार से बाजार (एमटीएम) का नुकसान कम किया जा सके। प्रवक्ता ने कहा कि हमने अपने सीडी पोर्टफोलियो का एक हिस्सा करीब तीन सप्ताह पहले बेचा।

अपने बांड और इक्विटी पोर्टफोलियो में मंदी के कारण अप्रैल-जून के लिए कुल 594 करोड़ का एमटीएम अनुमान रखा है।
और भी
पैरीवेयर का 800 करोड़ का बिक्री लक्ष्य
ऑइल इंडिया पूँजी बाजार में उतरेगी
हड़ताल से बैंकों का कामकाज प्रभावित
दफन होंगी चतुर्वेदी की सिफारिशें
आपूर्ति बाधित, कच्चे तेल में फिर तेजी
तेल कंपनियों का घाटा घटा