सैनिटरी वेयर बनाने वाली कंपनी पैरिवेयर रोका ने अगले तीन साल अपना कारोबार दोगुना कर 800 करोड़ रुपए करने का लक्ष्य रखा है।
चालू वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का अनुमानित कारोबार 400 करोड़ रुपए होगा। पैरिवेयर रोका एमिलियो सालाजार के प्रबंध निदेशक ने कहा कि फिलहाल बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 47 फीसदी है।
उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ उत्पाद श्रेणी (प्रीमियम) खंड के बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 10 फीसदी है। भारतीय कंपनी ईआईडी पैरी इंडिया में रोका की 97 फीसदी हिस्सेदारी है जो स्पेन कंपनी है।
|