चक्रवाती तूफान की वजह से मैक्सिको की खाड़ी में तेल परिचालनों के बाधित होने की आशंका से सोमवार को एशियाई बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुख रहा।
सिंगापुर में दोपहर कारोबार के दौरान न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज की इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग में सितंबर डिलीवरी के लिए लाइट स्वीट क्रूड का भाव 1.19 डॉलर बढ़कर 114.96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया।
मेलबोर्न स्थित एएनजेड बैंक के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक मार्क परवेन ने कहा कि तेल परिचालन को लेकर आपूर्ति में बाधाएँ आने की कुछ आशंका है, इसलिए बाजार स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है।
|