भारत के पाम ऑइल व्यापारियों ने मलेशिया और इंडोनेशिया के व्यापारियों से अगस्त की एक लाख टन कच्चे पाम ऑइल की डिलीवरी को सितंबर और अक्टूबर तक टालने का अनुरोध किया है।
मुंबई के एक बडे़ व्यापारी ने बताया कि यदि कच्चे पाम आयल की अगस्त की डिलीवरी पुराने भाव पर होती है तो इससे रिफाइनरी को नकदी की दिक्कतों का सामना करना पडे़गा।
उन्होंने कहा कि जब अगस्त की डिलीवरी के लिए सौदा हुआ था उस समय कच्चे पाम आयल के दाम बहुत ऊँचे थे, लेकिन आज इसकी कीमत बहुत घट गई है इसलिए रिफानरी को नकदी का संकट झेलना पड़ सकता है।
एक अन्य प्रमुख व्यापारी का कहना है कि यदि डिलीवरी को रोका जाता है तो इससे भारतीय रिफानरी से जुडे़ व्यापारियों को बहुत राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में वनस्पति तेल के दामों में सुधार होगा।
|