मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > ट्राई ने इंटरनेट प्रदाताओं की सिफारिश की
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ट्राई ने इंटरनेट प्रदाताओं की सिफारिश की
भारतीय दूरसंचार प्राधिकरण (ट्राई) ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को पूरी तरह इंटरनेट टेलीफोन सेवा उपलब्ध कराने की अनुमति देने की सिफारिश की है।

ट्राई ने दूरसंचार विभाग को भेजी अपनी सिफारिशों को जारी करते हुए कहा कि यह उम्मीद थी कि एक्सेस सर्विस प्रदाता इंटरनेट टेलीफोनी जैसी लोकप्रिय सेवाएँ उपलब्ध कराएँगे और ब्रॉडबैंड को बढ़ाएँगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

उपभोक्ताओं को उन्नत मूल्यवर्द्धित सेवाएँ नहीं मिल पाईं, जबकि कई देशों में ऐसी इंटरनेट सेवाएँ लोकप्रिय हैं। इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को अबाधित इंटरनेट टेलीफोनी की अनुमति नहीं होने से चोरी छिपे ऐसी सेवाएँ दिए जाने की संभावना रहती है।

ट्राई ने यह देखते हुए इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को अबाधित इंटरनेट टेलीफोनी की अनुमति देने की सिफारिश करने के साथ ही कहा है कि राष्ट्रीय लम्बी दूरी (एनएलडी) के सेवा प्रदाताओं को सार्वजनिक इंटरनेट के माध्यम से इंटरनेट सेवा प्रदाताओं से जुड़ने की अनुमति दी जानी चाहिए।

उसने कहा है कि अबाधित इंटरनेट टेलीफोनी के लिए इंटरनेट सेवा प्रदाता तथा एनएलडी के बीच आपसी समझौता होना चाहिए। इसके साथ ही ट्राई ने कहा है कि इंटरनेट टेलीफोनी उपलब्ध कराने के इच्छुक सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को वैधानिक इंटरसेप्शन उपकरण स्थापित करने होंगे। उसका कहना है कि उसकी सिफारिशों से अंतत: उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
और भी
अपोलो टायर के कोच्चि संयंत्र में तालाबंदी
फ्यूचर समूह की बिक्री 105 करोड़ रुपए
आईएफसी ने डाबर फार्मा की हिस्सेदारी बेची
विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट
भारत दूसरे पायदान पर
वैश्विक स्थिति में सकारात्मक बदलाव संभव