जापान की प्रमुख कंपनी नोमुरा होल्डिंग इंक की निधि प्रबंधन इकाई नोमुरा एस्सेट मैनेजमेंट कंपनी भारत में जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के एस्सेट मैनेजमेंट में निवेश करने पर सहमत हो गई है।
नोमुरा एस्सेट के प्रवक्ता रियो अजेकी ने बताया कि कंपनी भारत में एलआईसी म्यूचुअल फंड एस्सेट मैनेजमेंट कंपनी के साथ मिलकर एस्सेट मैनेजमेंट के क्षेत्र में कारोबार करेगी।
नोमुरा एस्सेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अत्सुशी योशिकावा ने पिछले माह कहा था कि कंपनी विदेशों में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर पूँजी बाजार में काम करने की इच्छुक है।
|