वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी आइशर मोटर्स लिमिटेड की इस वर्ष जून में बिक्री पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 10 प्रतिशत बढ़कर 2677 इकाई पर पहुँच गई।
कंपनी की तरफ से जारी बिक्री आँकड़ों के मुताबिक माह के दौरान घरेलू बाजार में बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 2432 वाहन पर पहुँच गई। निर्यात 27 प्रतिशत की वृद्धि से 245 वाहन हो गया।
|