|
अगस्त के बाद सोने की माँग बढ़ेगी और इसके दाम 13500 रु. प्रति 10 ग्राम तक पहुँच जाएँगे। बॉम्बे बुलियन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश हुंडिया ने कहा कि सोना निकट भविष्य में 12500 से 13500 रु. के बीच रह सकता है। त्योहारी सीजन शुरू होते ही इसकी माँग बढ़ेगी। बुधवार को स्टॉकिस्ट्स और ज्वेलरों की सतत खरीदी से सोना 13100 रु. प्रति 10 ग्राम हो गया।
|