ओपेक अध्यक्ष द्वारा बुधवार को कच्चे तेल के उत्पादन को बढ़ाने के लिए ऊर्जा इकाइयों में भावी निवेश की अनिश्चितताओं के मद्देनजर वैश्विक तेल कीमतें 142 डॉलर प्रति बैरल के निकट पहुँच गई।
न्यूयॉर्क मुख्य तेल वायदा सौदा अगस्त आपूर्ति वाला लाइट स्वीट कच्चा तेल 1.06 डॉलर बढ़कर 142.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया। न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में मंगलवार को यह 140.97 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। ब्रेंट नार्थ सी तेल का अगस्त आपूर्ति वाला सौदा भी 1.12 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 141.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को दोनों सौदे दिन के कारोबार में ऐतिहासिक ऊँचाइयों पर पहुँच गए। न्यूयॉर्क सौदा 143.67 डॉलर प्रति बैरल तथा ब्रेंट नार्थ सी 143.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया था।
|