मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अंबानी बंधुओं की प्रतिद्वंद्विता मीडिया में  Search similar articles
पश्चिमी मीडिया में रिलायंस कम्युनिकेशंस एवं एमटीएन में संभावित सौदे के बजाय पश्चिमी मीडिया में अंबानी बंधुओं की प्रतिद्वंद्विता के चर्चे अधिक हैं।

पश्चिमी मीडिया दो भाइयों की इस 'दुश्मनी' की तुलना जेफरी आर्चर लिखित किसी फिक्शन से कर रहा है। ब्रिटेन और अमेरिका में एक के बाद एक अखबार दुनिया के दो सबसे धनी भाइयों की इस प्रतिद्वंद्विता संबंधी खबरें प्रकाशित कर रहा है।

अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस की दक्षिण अफ्रीकी कंपनी एमटीएन से बातचीत चल रही है। समाचार-पत्र की निगाह एमटीएन एवं आरकॉमके बीच बातचीत के साथ-साथ अंबानी खेमों की ओर से उठाए जा रहे कदमों पर भी है।

आरकाम तथा एमटीएन के बीच चली बातचीत में विवाद मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा आरकाम पर राइट ऑफ फर्स्ट रिफ्यूजल संबंधी मुद्दा उठाया जाने के बाद उठा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आरकॉम तथा एमटीएन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।
और भी
सोना फिर 13 हजार के पार
होम लोन की ब्याज दरें पौन फीसद बढ़ीं
तेल की कीमत 144 डॉलर प्रति बैलर
भेल को सीरिया से 2100 करोड़ का ऑर्डर
स्कूल की फीस बहुत ज्यादा
29 जुलाई को भी रुख में सख्ती संभव