मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तेल की कीमत 144 डॉलर प्रति बैलर  Search similar articles
डॉलर कमजोर होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें 144 डॉलर प्रति बैरल की नई ऊँचाइयों पर जा पहुँची।

ब्रेंट नार्थ सी कच्चा तेल ऐतिहासिक 143.91 डॉलर की रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँच चुका है। न्यूयॉर्क लाइट स्वीट कच्चा तेल भी अब तक की सर्वोच्च ऊँचाई 143.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया है।

सकडेन विशेषज्ञ आंद्रे क्रयूचेंकोंव ने आज कहा निवेशकों का जिंसों में बढ़ा रुझान नियमित आपूर्ति में आई रुकावट एवं भू-राजनीतिक तनाव की वजह से डॉलर में आई कमजोरी का असर बाजार धारणा पर देखने को मिला।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल की तुलना में कच्चे तेल की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। वर्ष 2008 की शुरुआत से इसमें लगभग 50 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
और भी
भेल को सीरिया से 2100 करोड़ का ऑर्डर
स्कूल की फीस बहुत ज्यादा
29 जुलाई को भी रुख में सख्ती संभव
एस्सार आयल के घाटे में कमी
विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि
एसबीआई ने जमाराशि पर ब्याज बढ़ाया