मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमेरिकी सड़कों पर होगी नैनो!  
सबसे सस्ती कार का अनावारण कर विश्व भर को चौंकाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स ने कहा कि वह अमेरिका समेत संभावनाओं से भरे कई बाजारों को लखटकिया कार का निर्यात करने पर विचार करेगी।

टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने बताया ऐसा नहीं है कि हम किसी देश को नैनो का निर्यात नहीं कर सकते। टाटा मोटर्स की भी निर्यात की योजना है, लेकिन टाटा नैनो का विपणन पहले भारत में किया जाएगा।

यह घोषणा अमेरिकी पत्रिका कोंडे नैस्ट पोर्टफोलियो की इस रपट के ठीक बाद आई जिसमें कहा गया था कि नैनो अमेरिका में नहीं बेची जाएगी। पत्रिका ने कहा यह मॉडल 'नैनो' अमेरिका में नहीं बेचा जाएगा लेकिन इसमें यहाँ के विनिर्माताओं के लिए बाजार को पूरी तरह बदलने की पूरी संभावना है। टाटा का अनुसरण करने वालों ने अपने इंजन को तेज करना पहले ही शुरू कर दिया है।

कोंडे नैस्ट पोर्टफोलियो ने रतन टाटा को विश्व के 73 सबसे बुद्धिमान व्यक्तियों में एक बताया है। प्रवक्ता ने बगैर किसी देश का नाम लिए कहा कंपनी ने अभी निर्यात बाजार और समय सीमा तय नहीं किया है। नैनो का निर्यात जिस भी देश में किया जाएगा वह उस देश के मानदंडों को पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि आम तौर पर टाटा मोटर्स लाँच के पहले कुछ सालों तक अपने उत्पादों का निर्यात नहीं करती। कोंडे नैस्ट पोर्टफोलियो द्वारा तैयार कारोबार में 73 सबसे बुद्धिमान व्यक्तियों सूची में रतन टाटा को उनकी लखटकिया कार के लिए मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक और निवेश बैंक गोल्डमैन साक्स ी मुख्य कार्यकारी लॉयड ब्लैंकफीन के साथ जगह दी गई है।

हाल ही में 2.3 अरब डॉलर में ब्रिटेन के लग्जरी ब्रांड जेगुआर और लैंड रोवर का सौदा हासिल करने वाले टाटा समूह ने इस साल दिल्ली ऑटो एक्स्पो में विश्व की सबसे सस्ती कार नैनो का अनावरण किया, जिसे दूसरी छमाही में बाजार में उतारा जाएगा।

नैनो का मुकाबला करने के लिए देश की दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी ने कल रेनो-निसान के साथ मिलकर लखटकिया कार बनाने की घोषणा की। 'यूएलसी' कोड नाम वाली इस कार को महाराष्ट्र के चकन में बने नए नवेले संयंत्र में बनाया जाएगा और 2011 में यह भारतीय बाजार में उपलब्ध होगी।
और भी
महँगी हुई चाय की चुस्की
आईसीआईसीआई ने बढ़ाई पुनर्भुगतान अवधि
आईईजी को मुद्रास्फीति में कमी की उम्मीद
पेप्सी के प्रस्ताव पर फैसला टला
आम ने दी रसीली राहत
थर्मेक्स करेगी दो सौ करोड़ रुपए का निवेश