देश की अग्रणी कार निर्माता कंपनी मारुति-सुजुकी की तीन वर्ष पहले बाजार में उतारी गई स्विफ्ट ने रिकॉर्ड बिक्री की है और पिछले तीन वर्ष में दो लाख से ज्यादा कारें बेची गई हैं।
कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि स्विफ्ट कार देश में फिलहाल सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इस कार ने पिछले तीन वर्ष में दो लाख का आँकड़ा पार कर लिया है। स्विफ्ट का पहला पेट्रोल माडल 25 मई 2005 में उतारा गया था जबकि डीजल माडल जनवरी 2007 में आया था।
|