मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सूचना तकनीक बाजार 50 अरब डॉलर का होगा
भारत का घरेलू सूचना तकनीकी बाजार वर्ष 2012 तक 18.4 प्रतिशत सालाना बढ़ोतरी के साथ 50 अरब डॉलर यानी 20 खरब रुपए से अधिक होने का अनुमान है।

आईडीसी इंडिया द्वारा कराए गए एक अध्ययन के अनुसार सूचना तकनीक उद्योग का कुल कारोबार इस अवधि में 132 अरब डॉलर से अधिक पहुँचने का अनुमान है। भारत में कंपनी के प्रबंधक कपिल देव सिंह ने कहा कि भारतीय सूचना तकनीकी के 18.4 फीसदी बढ़ने का अनुमान पिछले पाँच वर्षों के दौरान इस क्षेत्र में हुए विकास को आधार बनाकर लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि 2007 में सूचना तकनीक बाजार पहले साल के 201413 करोड़ रुपए के मुकाबले 22.4 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 246609 करोड़ रुपए पहुँचा जिसमें भारत के घरेलू बाजार की हिस्सेदारी 90014 करोड़ रुपए रही।

आईडीसी ने इस साल इस क्षेत्र में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। एजेंसी का कहना है कि इस क्षेत्र में 2012 तक कुल वृद्धि 529976 करोड़ रुपए पहुँचने की है।
और भी
मेकान का जीओआईसी के साथ समझौता
एसबीआई का मुनाफा 1883 करोड़ रु.
अमेरिका में अप्रैल में 20 हजार नौकरियाँ खत्म
महँगाई का ग्राफ और ऊपर
बैंकिंग ट्रांजेक्शन टैक्स खत्म होगा
ब्याज दर में कोई वृद्धि नहीं-एसबीआई