मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ऋण-मौद्रिक नीति के मुख्य‍ बिंदु
रिजर्व बैंक ने आज 2008-09 के लिए घोषित ऋण एवं मौद्रिक नीति में महँगाई को काबू में करने को उच्च प्राथमिकता दी है। नीति के मुख्य बिन्दु निम्न हैं-

* महँगाई को नीचे लाने को सर्वोच्च प्राथमिकता।
* ऋण गुणवत्ता पर जोर।
* बैंक दर, रिपो दर, रिवर्स रिपो दर में कोई बदलाव नहीं।

* अधिसूचित बैंकों के नगद सुरक्षित अनुपात (सीआरआर) में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी, वृद्धि के बाद सीआरआर 8.25 प्रतिशत, बढ़ोतरी 24 मई से प्रभावी होगी।

* सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8 से 8.5 प्रतिशत वृद्धि अनुमान।

* महँगाई की दर को जल्द से जल्द पाँच प्रतिशत पर लाने के साथ ही वर्ष के दौरान साढ़े पाँच प्रतिशत के भीतर रखने का लक्ष्य।

* सेबी से विचार-विमर्श के बाद मुद्रा वायदा बाजार पात्र शेयर बाजारों में खोलना।

* भारतीय कंपनियों को विदेशों में ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधनों में निवेश की अनुमति।

* कम जोखिम वाले बैंकों के निजी आवास ऋण की सीमा 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 30 लाख रुपए।
और भी
आरबीआई भी महँगाई के खिलाफ
रिजर्व बैंक ने सीआरआर की दर बढ़ाई
पश्चिमी देशों की गैरजिम्मेदारी से बढ़ी महँगाई
आईडीबीआई का शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़ा
महँगाई को लेकर भयभीत नहीं हों-चिदम्बरम
कार्पोरेशन बैंक का दुबई कार्यालय मई में