मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आईडीबीआई का शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़ा
भारतीय औद्योगिक विकास बैंक लिमिटेड (आईडीबीआई) का शुद्ध लाभ समाप्त हुए वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में पहले की इसी अवधि के 213 करोड़ 55 लाख रुपए के मुकाबले 14.72 प्रतिशत बढ़कर 244 करोड़ 99 लाख रुपए पर पहुँच गया।

तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय 20.26 प्रतिशत की वृद्धि से 2185 करोड़ 35 लाख रुपए से 2628 करोड़ 20 लाख रुपए हो गई।

समाप्त वित्त वर्ष में बैंक का शुद्ध मुनाफा 729 करोड़ 45 लाख रुपए रहा जो एक साल पहले के 630 करोड़ 31 लाख रुपए से 15.72 प्रतिशत अधिक था। इस दौरान कुल आय 30.97 प्रतिशत बढ़कर 7372 करोड़ 60 लाख रुपए से 9656 करोड़ 31 लाख रुपए हो गई। समूह का शुद्ध लाभ 588 करोड़ 31 लाख रुपए से बढ़कर 746 करोड़ 59 लाख रुपए और कुल आय 32.54 प्रतिशत वृद्धि से 7516 करोड़ 82 लाख रुपए से 9963 करोड़ 11 लाख रुपए पर पहुँच गई।
और भी
महँगाई को लेकर भयभीत नहीं हों-चिदम्बरम
कार्पोरेशन बैंक का दुबई कार्यालय मई में
और बढ़ सकती है महँगाई
एल्लिस ने कोलकाता में कार्यालय खोला
वायदा में सफलता के मंत्र
एसबीआई को 40 करोड़ का घाटा