मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
महँगाई को लेकर भयभीत नहीं हों-चिदम्बरम
केन्द्रीय वित्तमंत्री पी चिदम्बरम ने लोगों से अपील की है कि महँगाई की दर में आ रहे उतार-चढ़ाव को लेकर बेवजह भयभीत नहीं हों।

चिदम्बरम ने यहाँ वूमेन क्रिश्चियन कॉलेज के समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि महँगाई केवल देश में ही नहीं पूरे विश्व में है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में आवश्यक जिंसों की कीमतों में आई बढ़ोतरी महँगाई की मुख्य वजह है।

उन्होंने कहा कि सरकार के उपायों के चलते महँगाई की दर को कुछ नीचे लाने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि महँगाई के नीचे आने से हमें रोमांचित होना चाहिए यदि यह बढ़ती है तो भयभीत भी होने की जरूरत नहीं है। वित्तमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को काबू में करने के लिए तमाम कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हम इसे काबू में कर लेंगे।
और भी
कार्पोरेशन बैंक का दुबई कार्यालय मई में
और बढ़ सकती है महँगाई
वायदा में सफलता के मंत्र
एसबीआई को 40 करोड़ का घाटा
कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर
सत्यम ने बेल्जियम की कंपनी को खरीदा