सार्वजनिक क्षेत्र का कार्पोरेशन बैंक मई के अंत तक दुबई में एक प्रतिनिधि कार्यालय खोलेगी।
बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बी सम्बामूर्ति ने यहाँ वित्त वर्ष 2007-08 की चौथी तिमाही के परिणाम घोषित करने के अवसर पर पत्रकारों को बताया कि हमने दुबई में कार्यालय खोलने के लिए संयुक्त अरब अमीरात सरकार के साथ सभी औपचारिकताएँ पूरी कर ली हैं। उम्मीद है कि अगले चार-पाँच सप्ताह में वहाँ कामकाज होने लगेगा।
उन्होंने बताया कि इस कार्यालय के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से पहले ही अनुमति मिल चुकी है। सम्बामूर्ति ने बताया कि बैंक ब्रिटेन में भी एक शाखा कार्यालय खोलने की संभावना तलाश रहा है। हालाँकि अभी तक इस बारे में कुछ तय नहीं हुआ है।
|