मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एल्लिस ने कोलकाता में कार्यालय खोला
रियल इस्टेट कंसल्टिंग फर्म सीबी रिचर्ड एल्लिस (सीबीआरई) ने कोलकाता में पूर्ण परिचालन वाला कार्यालय खोलने की घोषणा की है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस कार्यालय के खुलने के साथ सीबीआरई ने अपनी उपस्थिति 30 शहरों में दर्ज कर ली है।

सीबी रिचर्ड एल्लिस दक्षिण एशिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अंशुमान मैगजीन ने कहा कि कोलकाता कार्यालय खोलना इस अगले कदम का संकेत है कि बढ़ती व्यावसायिक माँग को पूरा करने के लिए हम अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रहे हैं।

पिछले वर्ष कोलकाता एक ऐसे शहर के रूप में विकसित हुआ है जो व्यवसाय के लिए कई सारी वाणिज्यिक खुदरा और आवासीय विकल्पों की पेशकश करता है। यह हमारे लिए वहाँ उपस्थिति दर्ज कराने का सही समय है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोलकाता कार्यालय सीबीआरई को देश के पूर्वी भाग में पहुँचने में मदद करेगा और इस तरह से देश के सभी भागों को अपने दायरे में लेगा।
और भी
वायदा में सफलता के मंत्र
एसबीआई को 40 करोड़ का घाटा
कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर
सत्यम ने बेल्जियम की कंपनी को खरीदा
विश्व व्यापार दर गिरकर 5.5 पर-डब्ल्यूटीओ
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 15261 करोड़