मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एसबीआई को 40 करोड़ का घाटा
देश में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को अमेरिका के सबप्राइम संकट के कारण एक करोड डॉलर (40 करोड़ रुपए) का चूना लगा है।

बैंक ने अमेरिकी बाजार में भारी निवेश किया था लेकिन सबप्राइम संकट के कारण इसे मार्केट-टू-मार्केट लेन-देन में लगभग एक करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा।

एसबीआई के अध्यक्ष ओपी भट्ट ने फिक्की में आयोजित एक पैनल चर्चा के दौरान संवाददाताओं को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बैंक ने 31 मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2007-08 की अपनी बैंलेंस शीट में इस नुकसान को दर्ज कर दिया है इसलिए इस नुकसान का कोई ज्यादा असर बैंक की वित्तीय हालत पर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि बैंक ने किसी वायदा कारोबार में किसी तरह का खतरा नहीं उठाया है। अमेरिका में बैंक ने रियल स्टेट में लगी जिन भारतीय कंपनियों को वित्तीय सहायता दे रखी थी उन्हें कुल मिलाकर 600 से 700 करोड़ रुपए के बीच का नुकसान हुआ है लेकिन अभी तक इनमें से कोई भी इस संबंध में बैंक के खिलाफ अदालत में नहीं गई हैं।
और भी
कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर
सत्यम ने बेल्जियम की कंपनी को खरीदा
विश्व व्यापार दर गिरकर 5.5 पर-डब्ल्यूटीओ
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 15261 करोड़
वायदा कारोबार रोकेगी सरकार
बैंकों को अधिक परेशानी नहीं