मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर
कच्चे तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुँच गई हैं। इसका असर दुनिया भर में देखा जा रहा है जबकि सबसे बड़े तेल उत्पादकों ने कहा है कि शांति बरकरार रखी जाए।

तेल कीमतों में इस ताजा तेजी के कई कारण हैं। इनमें नाइजीरिया में आपूर्ति संबंधी संकट, कमजोर होता डॉलर तथा ओपेक की उत्पादन बढ़ाने की अनिच्छा शामिल है।

सिंगापुर से एएफपी के अनुसार न्यूयॉर्क के मुख्य तेल वायदा सौदे, लाइट स्वीट कच्चे तेल के जून सौदे के भाव चार सेंट की तेजी के साथ 118.11 डॉलर प्रति बैरल की ऊँचाई को छू गए हैं।

न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में मई सौदे के भाव कल 119.37 डॉलर प्रति बैरल की रिकॉर्ड ऊँचाई पर बंद हुए।
और भी
सत्यम ने बेल्जियम की कंपनी को खरीदा
विश्व व्यापार दर गिरकर 5.5 पर-डब्ल्यूटीओ
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 15261 करोड़
वायदा कारोबार रोकेगी सरकार
बैंकों को अधिक परेशानी नहीं
रिजर्व बैंक का केंद्र सरकार पर ऋण शून्य