मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सत्यम ने बेल्जियम की कंपनी को खरीदा
देश की साफ्टवेयर निर्यात करने वाली चौथी बड़ी कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज लिमिटेड ने बेल्जियम की एस एंड वी मैनजमेंट कंसलटेंट्स को तीन करोड़ 55 लाख डॉलर में खरीदा है।

कंपनी ने समाप्त हुए वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के परिणाम भी घोषित किए, जिसमें शुद्ध मुनाफा बाजार उम्मीदों के अनुरुप नहीं माना जा रहा है। कंपनी का शुद्ध लाभ 18.5 प्रतिशत पहले के 394 करोड़ रुपए से 467 करोड़ रुपए पर पहुँच गया।

सत्यम ने कहा है कि बेल्जियम की कंपनी को खरीदने का सौदा पूरी तरह नगद में हुआ है। सत्यम ने निर्माण उपकरण बनाने वाली कैटरपिलर की बाजार अनुसंधान एवं उपभोक्ता विश्लेषण परिचालन को छह करोड़ डॉलर में खरीदा है। यह सौदा भी कंपनी ने नगद में किया है।
और भी
विश्व व्यापार दर गिरकर 5.5 पर-डब्ल्यूटीओ
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 15261 करोड़
वायदा कारोबार रोकेगी सरकार
बैंकों को अधिक परेशानी नहीं
रिजर्व बैंक का केंद्र सरकार पर ऋण शून्य
डब्ल्यूटीओ मंत्रिस्तरीय बैठक मई में संभव