मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विप्रो का मुनाफा 827 करोड़ रु.
साफ्टवेयर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी विप्रो लिमिटेड ने बीते वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में पिछले वर्ष की इसी अवधि के 818.4 करोड़ रु. के तुलना में 1.08 प्रतिशत अधिक 827.3 करोड़ रु. का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

कंपनी के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने यहाँ बताया कि 31 मार्च 2008 को समाप्त को चौथी तिमाही में विप्रो की कुल आय में 38.55 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 5368.1 करोड़ रु. हो गई। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 3874.4 करोड़ रु. थी। कंपनी का शुद्ध लाभ 31 मार्च 2008 को समाप्त हुए वर्ष में पिछले वर्ष के 2842.1 करोड़ रु. से 7.8 प्रतिशत बढ़कर 3063.3 करोड़ रु. हो गया।

इसी अवधि में विप्रो की कुल आय में 27.71 प्रतिशत इजाफा हुआ और यह पिछले वर्ष के 13952.6 करोड़ रु. से बढ़कर 17819.5 करोड़ रु. हो गई। विप्रो समूह ने 31 मार्च 2008 को समाप्त हुई तिमाही में पिछले वर्ष के मुकाबले 2.8 प्रतिशत ज्यादा.880 करोड़ रु. का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। पिछले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने 856.1 करोड़ रु. कमाए थे। समूह की कुल आय समग्रता के आधार के पर इसी अवधि में पिछले वर्ष के 4395.9 करोड़ रु. से 31.42 प्रतिशत बढ़कर 5777.2 करोड़ रु.हो गई।

समूह का 31 मार्च 2008 को समाप्त हुए वर्ष में कुल लाभ 11.57 प्रतिशत बढ़कर 3282.9 हो गया जबकि पिछले वर्ष यह 2942.3 करोड़ रु. था। बीते वित्त वर्ष में समूह की कुल आय पिछले वर्ष के 15271.4 करोड़ रु. से 33.56 प्रश बढ़कर 20397 करोड़ रु. हो गई।
और भी
गोयल और माल्या संघर्षशील अरबपति
भारत को 2.2 अरब डॉलर की सहायता
कार्पोरेशन बैंक ने एनईएफटी को शुरू किया
विद्या बालन तोशिबा की ब्रांड एंबेसेडर
डूबते डॉलर से चमकेगा भारत
पीएफसी का मुनाफा 19.90 प्रतिशत गिरा