मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गोयल और माल्या संघर्षशील अरबपति
बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने एक नई सूची जारी की है, जिसमें अरबपति बनने के लिए संघर्ष किए उद्यमियों को शामिल किया गया है। इनमें भारत से वाइन किंग विजय माल्या और जेट एयरवेज के प्रमुख नरेश गोयल का नाम शामिल है।

फोर्ब्स ने दुनियाभर के संघर्ष करके अरबपति बने उद्यमियों की आठ जोड़ी की सूची जारी की है। इसमें भारत से विजय माल्या और नरेश गोयल की जोड़ी शामिल की गई है। भारत में उड़ान क्षेत्र के दोनों दिग्गज देश के शहरों को विदेशों से जोड़ने के लिए एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। दोनों ही नाम पिछले माह प्रकाशित फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की वार्षिक सूची में शामिल थे।

गोयल व माल्या की संपत्ति : फोर्ब्स के मुताबिक गोयल की संपत्ति 1.4 अरब डॉलर है, जबकि माल्या की 1.2 अरब डॉलर संपत्ति है। दोनों ही भारत के आकाश पर छा जाना चाहते हैं। गोयल देश के एयर ट्रेवल क्षेत्र में जेट एयरवेज के साथ स्थापित खिलाड़ी हैं, जबकि माल्या अपनी किंगफिशर एयरलाइन्स के साथ इस क्षेत्र में उभरते सितारे हैं। उन्होंने कुछ ही वर्षों में अपनी एयरलाइन्स को स्थापित कर दिया है।
और भी
भारत को 2.2 अरब डॉलर की सहायता
कार्पोरेशन बैंक ने एनईएफटी को शुरू किया
विद्या बालन तोशिबा की ब्रांड एंबेसेडर
डूबते डॉलर से चमकेगा भारत
पीएफसी का मुनाफा 19.90 प्रतिशत गिरा
महँगाई की दर वांछित स्तर से ऊँची-रेड्डी