मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
महँगाई की दर वांछित स्तर से ऊँची-रेड्डी
रिजर्व बैंक के गवर्नर वाईवी रेड्डी ने महँगाई की दर को वांछित स्तर से ऊँचा बताते हुए कहा है कि इसे काबू में करने के लिए बैंक हरसंभव कदम उठाने के लिए तैयार है।

डॉ. रेड्डी ने एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में कहा कि महँगाई का स्तर हमारी स्वीकार्यता से ऊपर और बर्दाश्त सीमा से बाहर है। गौरतलब है कि महँगाई की दर 29 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में पिछले 41 माह के उच्च स्तर 7.41 प्रतिशत पर पहुँच गई जबकि रिजर्व बैंक का लक्ष्य 2007-08 की समाप्ति पर महँगाई को पाँच प्रतिशत के आसपास रखने का था।

रेड्डी ने कहा कि हमें कुछ मुद्रास्फीतिकारी दबाव की संभावना थी किंतु यह हमारी सोच से अधिक रही। इसे देखते हुए इसकी समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि महँगाई की स्थिति पर लगातार निगाह रखने की जरूरत है। जो भी कदम जिस भी समय उठाने की जरूरत पड़ेगी, बैंक उसके लिए तैयार है।

बैंक चालू वित्त वर्ष के लिए मौद्रिक एवं ऋण नीति की समीक्षा 29 अप्रैल को घोषित करने वाला है। विश्लेषकों का मानना है कि आर्थिक वृद्धि की दर सामान्य है, इसलिए ब्याज दरें बढ़ाने की शायद जरूरत नहीं पड़ेगी। बैंक ब्याज दर बढ़ाने की बजाय बैंक के नगद सुरक्षित अनुपात को बढ़ा सकता है।

सरकार की तरफ से महँगाई को रोकने के लिए निरंतर उपाय किए जा रहे हैं। हाल के दिनों में खाद्य तेल के निर्यात पर रोक लगाने के साथ ही इसके आयात शुल्क में भारी कटौती की गई। गैर बासमती चावल और सीमेंट का निर्यात बंद कर दिया गया।
और भी
तमिलनाडु का साफ्टवेयर निर्यात बढ़ेगा
सरकार और कदम उठाएगी-कमलनाथ
बिपाशा बसु बेचेंगी परफ्यूम
लाभ व उत्पादों में कमी संभव
और अधिक दाल का आयात होगा
लार्ड स्वराज पाल सिंगुर में तीन इकाई लगाएँगे