मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बिपाशा बसु बेचेंगी परफ्यूम
भारत के उभरते परफ्यूम बाजार में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी हासिल करने के मकसद से अमेरिका की एल्कम परफ्यूम्स ने अपने प्रसिद्ध ब्रांडों के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश किया है और अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए सिने तारिका बिपाशा बसु को औपचारिक तौर पर अपना ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया है।

बिपाशा बसु कंपनी के सभी प्रसिद्ध श्रेणियों के उत्पादों का प्रचार करेंगी। उल्लेखनीय है कि एल्कम दुनिया की दूसरी विशालतम परफ्यूम विनिर्माण करने वाली कंपनी है।

कंपनी के सेमी प्रेस्टीज परफ्यूम पहले से बाजार में उपलब्ध हैं अब कंपनी प्रेस्टीज परफ्यूम और डिजाइनर परफ्यूम जैसे परफ्यूम की अन्य रेंजों को पेश करने की योजना बना रही है। ये परफ्यूम 1000 खुदरा दुकानों तथा 5000 पारंपरिक दुकानों में उपलब्ध होगा।

एल्कम परफ्यूम एंड कास्मेटिक्स के उपाध्यक्ष संजीव नैयर ने कहा कि कंपनी बिग बाजार और स्पेंसर इत्यादि जैसे खुदरा श्रृंखला के साथ गठजोड़ की योजना बना रही है। उल्लेखनीय है कि कंपनी की दुनिया भर के 66 देशों में पहुँच है। सीधी बिक्री का मार्ग अपनाने के कारण ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के परफ्यूम 2000 रुपए के बजाय 300 रुपए की कीमत पर उपलब्ध होंगे।
और भी
लाभ व उत्पादों में कमी संभव
और अधिक दाल का आयात होगा
लार्ड स्वराज पाल सिंगुर में तीन इकाई लगाएँगे
आर्थिक वृद्धि प्रभावित हो सकती है-फिक्की
विदेशी सैलानियों की संख्या में वृद्धि
प्रतिबंध से घट सकता है कंपनियों का मुनाफा