मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लार्ड स्वराज पाल सिंगुर में तीन इकाई लगाएँगे
भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति और सांसद लार्ड स्वराज पाल के स्वामित्व वाले केपेरो समूह ने पश्चिम बंगाल के सिंगुर में मोटर वाहन के पुर्जे बनाने की तीन इकाइयाँ लगाने का फैसला किया है। इन इकाइयों में टाटा मोटर्स के लिए पुर्जे बनेंगे।

लार्ड स्वराज पाल ने पत्रकारों को बताया कि उनकी कंपनी भारत में मोटर वाहन के पुर्जे बनाने के लिए कई इकाइयाँ लगाएगी जिनमें तीन सिंगुर में होंगी। उन्होंने बताया कि हम लोग भारत के प्रति बेहद उत्साहित हैं। इस समय यहाँ केपेरो की 22 इकाइयाँ काम कर रही हैं एवं 16 पर काम चल रहा है।

लार्ड पाल के प्रतिनिधित्व में इन दिनों राष्ट्रमंडल देशों के सांसदों का संगठन (सीपीए) के चार सदस्य भारत आए हुए हैं। उन्होनें प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि भारत में केपेरो के कर्मचारियों की संख्या छह सौ से बढ़कर चार हजार हो गई है। इनमें 1400 इंजीनियर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि केपेरो टाटा की बहुप्रतीक्षित नैनो कार के लिए पुर्जे बनाएगी।

सिंगुर को टाटा की इकाई के लिए बेहतरीन जगह बताते हुए कहा कि वहाँ टाटा के बाद इकाई लगाने वाली केपेरो पहली कंपनी बन गई है।
और भी
आर्थिक वृद्धि प्रभावित हो सकती है-फिक्की
विदेशी सैलानियों की संख्या में वृद्धि
प्रतिबंध से घट सकता है कंपनियों का मुनाफा
यूएस पिज्जा 500 करोड़ रुपए निवेश करेगी
बीपीटीपी में 16 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा सिटी बैंक
जीएसटी पर रिपोर्ट इस माह के अंत तक