देश में आने वाले विदेशी सैलानियों की संख्या में चालू वर्ष की पहली तिमाही में 12.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
पर्यटन मंत्रालय के अनुसार इस वर्ष जनवरी से मार्च के दौरान 16 लाख 55 हजार 349 विदेशी सैलानी आए जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 14 लाख 75 हजार 80 विदेशी भारत भ्रमण पर आए थे।
इन सैलानियों के आने से पिछली तिमाही में 16041 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा मिली जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 13243 करोड़ की तुलना में 21.1 प्रतिशत अधिक है।
विदेशी सैलानियों की संख्या में इस वृद्धि को देखते हुए उम्मीद है कि इस वर्ष पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक विदेशी भारत भ्रमण पर आएँगे। पिछले वर्ष 50 लाख से अधिक सैलानी आए थे।
|