मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
यूएस पिज्जा 500 करोड़ रुपए निवेश करेगी
यूएस पिज्जा ब्रांड नाम के तहत फास्ट फूड बेचने वाली बेंगलुरु स्थित यूएस पिज्जा रेस्तराँ 2011 तक देश में एक हजार से ज्यादा आउटलेट्स खोलने पर 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करेगी।

कंपनी नार्वे, स्वीडन, जर्मनी और फ्रांस जैसे यूरोपीय देशों में 40 से 45 आउटलेट्स खोलने की योजना बना रही है और घरेलू बाजार में वह हर महीने एक नए शहर में प्रवेश करेगी।

यूएस पिज्जा के प्रबंध निदेशक अकबर ख्वाजा ने बताया कि हम अगले तीन सालों में देशभर में एक हजार से ज्यादा आउटलेट्स खोलने की योजना बना रहे हैं, जिन पर कंपनी 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करेगी।

उल्लेखनीय है कि कंपनी ने अपनी 49 फीसदी हिस्सेदारी मुम्बई स्थित कोटेचा कैपिटल्स को बेची है।

कंपनी ने गुजरात में 20 आउटलेट्स खोलने के लिए राजकोट स्थित रायल ईटरीज के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की आज घोषणा की है। कंपनी ज्यादातर आउटलेट्स सौराष्ट्र क्षेत्र में खोलेगी।
और भी
बीपीटीपी में 16 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा सिटी बैंक
जीएसटी पर रिपोर्ट इस माह के अंत तक
महँगाई से उलझन में सरकार
अमेरिका से ज्यादा निवेश किया है भारत ने
ओएनजीसी 2000 करोड़ का निवेश करेगी
बैंकों की जोखिम बढ़ेगी!