शहरी विकास एवं आवासीय सुविधाएँ मुहैया कराने वाली कंपनी बिजनेस पार्क टाउन प्लानर (बीपीटीपी) में सिटी बैंक की निवेश इकाई सिटी प्रॉपर्टी इंवेस्टर (सीपीआई) 16 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।
बीपीटीपी के सूत्रों ने यहाँ बताया कि कंपनी को चार विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) के विकास का काम सरकार की ओर से मिला है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर के चारों एसईजेड नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गाँव में यह निवेश किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि कंपनी पहले चरण में आगामी दो सालों में 60 लाख वर्गफुट क्षेत्रफल में शहरी विकास का काम करेगी।
|