मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जीएसटी पर रिपोर्ट इस माह के अंत तक
मूल्यवर्धित कर प्रणाली (वेट) पर राज्यों के वित्तमंत्री की उच्चाधिकार प्राप्त समिति वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर इस माह के अंत तक वित्त मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप देगी।

समिति के अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री असीम दासगुप्ता ने मंगलवार को यहाँ संवाददाताओं से कहा कि समिति जीएसटी से जुड़े मामलों का व्यापक खाका तैयार कर इस माह के अंत तक रिपोर्ट वित्त मंत्रालय को पेश कर देगी। उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने एक अप्रैल 2010 से पूरे देश में जीएसटी को लागू किए जाने की घोषणा की है।

दासगुप्ता ने कहा कि जीएसटी मॉडल और इसे लागू करने की प्रक्रिया को उच्चाधिकार प्राप्त समिति अंतिम रूप देने में लगी हुई है और इस माह के अंत तक रिपोर्ट दे दी जाएगी। पूरे देश में वेट को सफलतापूर्वक लागू करवाने में अगुवा रहे गुप्ता ने जीएसटी से जुड़ी सिफारिशों के बारे में कोई ब्योरा नहीं देते हुए बस इतना कहा कि जीएसटी दो तरह का वेट होगा।
और भी
महँगाई से उलझन में सरकार
अमेरिका से ज्यादा निवेश किया है भारत ने
ओएनजीसी 2000 करोड़ का निवेश करेगी
बैंकों की जोखिम बढ़ेगी!
स्पेक्ट्रम आवंटन का इंतजार
विदेशी मुद्रा भंडार 110 अरब डॉलर बढ़ा