मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विदेशी मुद्रा भंडार 110 अरब डॉलर बढ़ा
वर्ष 2007-08 के दौरान देश का विदेशी मुद्रा का सकल भंडार 109 अरब 98 करोड़ 20 लाख डॉलर की जोरदार बढ़ोतरी के साथ 309 अरब 16 करोड़ 10 लाख डॉलर के रिकार्ड पर पहुँच गया।

रिजर्व बैंक की तरफ से 28 मार्च के लिए जारी साप्ताहिक आँकड़ों के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष की समाप्ति पर विदेशी मुद्रा भंडार 199 अरब 17 करोड़ 90 लाख डॉलर के बराबर था।

आँकड़ों के मुताबिक 28 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान ही विदेशी मुद्रा भंडार में चार अरब 50 करोड़ 40 लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियाँ 2007-08 के दौरान 191 अरब 92 करोड़ 40 लाख डॉलर से बढ़कर 299 अरब 14 करोड़ 70 लाख डॉलर पर पहुँच गई। इस दौरान सोना भंडार छह अरब 78 करोड़ 40 लाख डॉलर से बढ़कर नौ अरब 55 करोड़ 80 लाख डॉलर हो गया। विशेष निकासी अधिकार की राशि 20 लाख डॉलर की तुलना में एक करोड़ 90 लाख डॉलर पर पहुँच गई।

28 मार्च को समाप्त सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास सुरक्षित राशि एक सप्ताह पहले के 43 करोड़ 20 लाख डॉलर के मुकाबले 43 करोड़ 70 लाख हो गई।
और भी
कालाबाजारियों पर कार्रवाई करेंगे-कमलनाथ
भारत की विकास दर धीमी होगी
आईओबी ने अधिग्रहण किया
डीईपीबी योजना की अवधि बढ़ाई गई
सेनवैट का दुरुपयोग
पॉवर ग्रिड ने एक अरब डॉलर जुटाए