|
सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) के निदेशक मंडल ने पुणे के सुवर्ण सहकारी बैंक लिमिटेड के अधिग्रहण को सैद्धांतिक रूप से अनुमति दे दी है। आईओबी ने कहा है कि सहकारी बैंक का अधिग्रहण उसकी लेनदारी-देनदारी का आकलन और संबद्ध नियामक संस्थाओं के अनुमोदन पर निर्भर करेगा।
|