सरकार ने निर्यातकों की मनपसंद डीईपीबी योजना को अनिश्चित काल के लिए बढ़ाने की घोषणा कर दी। योजना सोमवार को समाप्त हो रही थी। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार डीईपीबी योजना का अगले आदेश तक विस्तार कर दिया गया है।
इस तरह निर्यातक 31 मार्च 2008 के बाद किए गए निर्यात पर भी इस योजना के लाभ का दावा कर सकते हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि के लिए भी डीईपीबी के तहत शुल्क वापसी की वहीं दरें लागू होंगी जो फिलहाल लागू हैं।
|