मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अतिरिक्त 1500 करोड़ का निवेश करेगा महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने चाकण ग्रीनफील्ड परियोजना में अतिरिक्त 1500 करोड़ रु. के निवेश के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ एक समझौता-पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी ने कहा कि प्रस्तावित परियोजना के लिए 2500 करोड़ रु. पहले ही जारी कर दिए हैं तथा 1500 करोड़ रु. अतिरिक्त जारी करने का निर्णय लिया है। इस राशि का उपयोग प्रस्तावित इकाई में वाहनों के विकास और उत्पादन में किया जाएगा। इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार के प्रमुख सचिव उद्योग चीके जयरथ और महिंद्र एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव सेक्टर के अध्यक्ष पवन गोयनका ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की मौजूदगी में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए।

महिंद्रा समूह के अध्यक्ष केशुब महिंद्रा ने कहा महिंद्रा के चाकण में निर्मित होने वाली इकाई के निर्माण से राज्य की आर्थिक प्रगति को गति मिलने के साथ ही क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को रोजगार के और बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा हमें महाराष्ट्र में अपनी गतिविधियों के विस्तार से बहुत प्रसन्नता है। हमने इस राज्य को अपने वाणिज्यिक वाहनों के लांच पैड के रूप में इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। इस इकाई में अतिरिक्त 1500 करोड़ के निवेश से तीन लाख वाहनों के लिए विश्वस्तरीय उत्पादन इकाई बनाने में मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि चाकण स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा की इकाई में महिंद्रा इंटरनेशनल के संयुक्त उपक्रम के माध्यम से मध्यम एवं भारी वाहनों का निर्माण किया जाएगा। इन वाहनों को घरेलू और वैश्विक बाजार में सही समय में उतारा जाएगा।
और भी
रियलिटी म्युचुअल फंड की आय करमुक्त होगी
बदलेगी विनिमय दर नीति!
अमेरिकी मंदी का खास असर नहीं होगा
रिलायंस एनर्जी को 1200 करोड़ का ठेका
अगले वर्ष तक दो सौ अरब डॉलर का निर्यात
मुद्रास्फीति 14 माह के उच्च स्तर पर