मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नोकिया पाँचवा सबसे महँगा ब्रांड
वर्ष 2007 के प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी नोकिया को विश्व का पाँचवा सबसे महँगा ब्रांड बना दिया है। कोका कोला, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम और जनरल इलेक्ट्रिक के बाद नोकिया का नंबर है।

नोकिया इंडिया के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डी. शिवकुमार ने बताया कि मोबाइल हैंड सेट उद्योग के मुनाफे में नोकिया की हिस्सेदारी 64 फीसदी है, जबकि विश्वभर में उसकी 38 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है।

उन्होंने बताया कि 2006 में कंपनी छठे नंबर थी लेकिन 2007 में यह पाँचवे नंबर पर पहुँच गई है। हर महीने 70 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़ रहा भारत नोकिया के विकास में अग्रणी भूमिका वाला देश रहा है और चीन के बाद वह कंपनी के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।

शिवकुमार ने कहा कि भारत में 3.6 अरब यूरो के वार्षिक कारोबार ने कंपनी के 51 अरब डॉलर के वैश्विक कारोबार में सात प्रतिशत हिस्सेदारी प्रदर्शित की है।

यह पूछने पर कि भारत कब तक नोकिया के लिए नंबर। बाजार बनेगा उन्होंने कहा चीन से हमें 5.9 अरब यूरो का कारोबार मिल रहा है, जबकि भारत में 3.6 अरब डॉलर का कारोबार हुआ। चीन के बराबर पहुँचने में भारत को कुछ समय लगेगा।
और भी
एशिया में विकास की गति धीमी-संरा
वैश्विक मंदी का असर पड़ना लाजमी-चिदम्बरम
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक मजबूत हुए हैं
आयकर कानून ने जोड़ी नई उपधारा
स्वीच गियर उद्योग खतरे में
और वित्तीय सेवाओं में जरूरी होगा पैन