मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
वैश्विक मंदी का असर पड़ना लाजमी-चिदम्बरम
वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने कहा है कि निवेशकों की निवेश करने के प्रति हिचक की वजह से विश्व की अर्थव्यवस्था में आई मंदी का भविष्य में भारत के आर्थिक विकास पर निश्चित रूप से असर पड़ेगा।

श्री चिदम्बरम ने कल यहाँ एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि विश्व बाजारों में मंदी, मुद्रास्फीति की बढ़ती दर और निवेश के प्रति निवेशकों के अत्यन्त सतर्क रवैये का विकासशील देशों पर विपरीत असर पड़ता है। वित्तमंत्री ने कहा कि हमें उम्मीद है कि ताजा बजट से घरेलू तथा बाहरी निवेशकों को भारत की विकास सम्बन्धी सम्भावनाओं पर भरोसा करने का प्रोत्साहन मिलेगा।

गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष में नौ फीसदी विकास दर हासिल करने की आशा के साथ गत 29 फरवरी को संसद में पारित किए गए बजट में आयकर छूट देने, कारपोरेट ऋण बाजार का विस्तार करने के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य तथा बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
और भी
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक मजबूत हुए हैं
आयकर कानून ने जोड़ी नई उपधारा
स्वीच गियर उद्योग खतरे में
और वित्तीय सेवाओं में जरूरी होगा पैन
'मेड इन इंडिया' वाहनों की माँग बढ़ी
रत्न-आभूषण निर्यात में आया उछाल