मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक मजबूत हुए हैं
वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने आज कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के चार साल के कार्यकाल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की स्थिति हर क्षेत्र में मजबूत हुई है।

चिदम्बरम ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आज हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी और कामकाज में सक्षम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संप्रग सरकार ने इन चार वर्षों में बैंकों के कामकाज में किसी प्रकार का कहीं कोई हस्तक्षेप नहीं किया और केवल यही चाहा कि वह प्रतिस्पर्धी बनें और मजबूती के साथ आगे बढ़ें। वह यहाँ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा के शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के इतिहास और पिछले 100 साल के कार्यकाल के बारे में एक पुस्तिका 'डायनामिज्म ऑफ एसेंट' का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर वित्त राज्य मंत्री पवन कुमार बंसल और बैंक ऑफ बड़ौदा के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अनिल के. खंडेलवाल भी उपस्थित थे।
और भी
आयकर कानून ने जोड़ी नई उपधारा
स्वीच गियर उद्योग खतरे में
और वित्तीय सेवाओं में जरूरी होगा पैन
'मेड इन इंडिया' वाहनों की माँग बढ़ी
रत्न-आभूषण निर्यात में आया उछाल
स्टेट बैंक ने 17 लाख रु. दिए