मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक श्री जगदीश खट्टर को देश के ऑटोमोबाइल उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई गई सेवाओं में असाधारण योगदान के लिए प्रतिष्ठित जेडी पॉवर एंड एसोसिएटेड फाउंडर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
जेडी पॉवर एंड एसोसिएट के उपाध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय अभियान के महाप्रबंधक श्री जॉन हम्फेरी ने एक समारोह में श्री खट्टर को यह सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि भारत में ऑटोमोबाइल उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई गई सेवाओं के विकास में उनका असाधारण योगदान रहा है।
|