मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शेयर बाजार की भविष्यवाणी होगी आसान
शेयर बाजार में निवेश करने के इच्छुक लोगों के लिए यह खबर फायदेमंद है। उनके लिए एक ऐसा गणितीय मॉडल तैयार कर लिया गया है, जो किसी भी कंपनी के बारे में यह बताएगा कि उसका शेयर खरीदने में फायदा होगा या नुकसान।

ताईवान के शोधकर्ताओं ने गणितीय सिद्घांतों, कंपनियों के पिछले इतिहास और वास्तविक परिस्थितियों के आधार पर यह मॉडल विकसित किया है। यह मॉडल शेयर बाजार में पहली बार निवेश करने वाले लोगों की बहुत मदद करेगा।

मॉडल के जरिए आसानी से पता लगाया जा सकता है कि कौन सी कंपनी बाजार में उठेगी और कौन सी गिरेगी। काओहसियूंग स्थित नेशनल सेंट्रल यूनिवर्सिटी के के जियाह शिंग और काओहसियूंग यूनिवर्सिटी के अप्लाइड साइंस विभाग के पिंग चेन लिन कहते हैं कि वर्तमान में यह बताना काफी मुश्किल है कि कौन सी कंपनी के शेयर बाजार में फायदा देंगे और कौन सी कंपनी के नुकसान।

इवोल्यूशनरी बॉयोलाज
मॉडल के शोधकर्ता कहते हैं कि मॉडल तैयार करने के लिए उन्होंने इवोल्यूशनरी बॉयोलाजी के कुछ मूलभूत सिद्घांतों का सहारा लिया है। इसके आधार पर एक कम्प्यूटर एल्गोरिदम प्रोग्राम तैयार किया है जो शेयर मार्केट का भविष्य बताएगा। इसके लिए कुछ डाटा जैसे प्रति शेयर की कमाई, दायित्व और कुल आमदनी आदि को भी शामिल किया गया है।
और भी
सोने में 300 रुपए का उछाल
भारत-चीन मुक्त व्यापार दोनों के हित में
उद्योगों में निराशा की झलक
विदेशी मुद्रा भंडार 303 अरब डॉलर
चार नए मेगा विद्‍युत संयंत्र बनेंगे
पेट्रोल, डीजल पर 8 प्रतिशत वैट लगे