मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सोने में 300 रुपए का उछाल
यूरो और जापानी येन जैसी विश्व की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की पतली हालत तथा कच्चे तेल की रिकॉर्ड कीमतों के बीच निवेशकों की सक्रियता से अंतरराष्ट्रीय बाजारों का अनुसरण करता हुआ स्थानीय सराफा बाजार में सोना बीते सप्ताह 300 रुपए की छलाँग के साथ 13220 रुपए के नए शिखर पर पहुँच गया। चाँदी भी उतरती-चढ़ती 24750 रुपए पर 100 रुपए ऊँची रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते सप्ताह सोने ने 30 डॉलर प्रति ट्राय औंस से अधिक की छलाँग लगाई और इसके भाव 1005 डॉलर की चोटी पर पहुँचने के बाद शुक्रवार को लंदन में 1003-10-1004.00 डॉलर प्रति ट्राय औंस रहे। चाँदी 54 सेंट बढ़कर 20.65-20.70 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर पहुँच गई।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक कच्चे तेल की रिकॉर्ड कीमतें और डॉलर की कमजोर स्थिति तथा शेयर बाजारों की गिरावट के बीच सोने में निवेश सबसे अधिक सुरक्षित और फायदे का सौदा है। सट्टेबाजों की सक्रियता ने भावों को आसमान पर पहुँचा रखा है। यूरो के मुकाबले डॉलर रसातल में पहुँचा चुका है।

जापानी येन की तुलना में यह साढ़े बारह साल के निचले स्तर पर है। महँगाई की चिंता को देखते हुए अमेरिका के फेडरल रिजर्व की 18 मार्च को होने वाली बैठक में ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद से भी सोने की बहार आई हुई है।
और भी
भारत-चीन मुक्त व्यापार दोनों के हित में
उद्योगों में निराशा की झलक
विदेशी मुद्रा भंडार 303 अरब डॉलर
चार नए मेगा विद्‍युत संयंत्र बनेंगे
पेट्रोल, डीजल पर 8 प्रतिशत वैट लगे
ब्लैकबेरी पर फिलहाल प्रतिबंध नहीं