मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
माइक्रोसाफ्ट और याहू का विलय पर विचार
साफ्टवेयर की दिग्गज कंपनी माइक्रोसाफ्ट कार्पोरेशन और याहू ने विलय पर आपसी विचार विमर्श किया है।

स्थानीय समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जर्नल में आज प्रकाशित खबरों के मुताबिक गत सोमवार को माइक्रोसाफ्ट ने याहू के अधिग्रहण पर संबद्ध अधिकारियों के साथ चर्चा की थी। बताया गया है कि माइक्रोसाफ्ट और याहू की यह बैठक अधिग्रहण का प्रस्ताव पेश करने के बाद पहली बार आयोजित हुई है।

माइक्रोसाफ्ट ने याहू के अधिग्रहण के लिए 31 जनवरी को लगभग 42 अरब रुपए की बोली लगाई थी। बाद में याहू ने इसे पिछले महीने अपर्याप्त बताते हुए ठुकरा दिया।

अखबार ने लिखा है कि इस दौरान सौदे पर कोई बातचीत नहीं हुई और मौके पर वित्तीय विशेषज्ञ भी मौजूद नहीं थे। यह बैठक अधिग्रहण के बाद कंपनी की स्वरूप और उसकी रूपरेखा पर माइक्रोसाफ्ट का विचार जानने के लिए बुलाई गई थी। इस दौरान याहू के अधिकारी ज्यादातर समय माइक्रोसाफ्ट अधिकारियों की बात सुनते रहे। हालाँकि इस बातचीत के संबंध माइक्रोसाफ्ट और याहू दोनों के प्रवक्ताओं ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
और भी
एसबीआई ने गोद ली 1000 लड़कियाँ
रुपया 13 पैसे मजबूत
बीएमडब्ल्यू की मिनी कार की योजना
टाटा मोटर्स चार हजार करोड़ जुटाएगी
फैड के फैसले से वाल स्ट्रीट में तेजी
निर्यात 155 अरब डॉलर होगा