देश के सबसे बड़े ऋणदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने सामुदायिक सेवा बैंकिंग कार्यक्रम के तहत महाराष्ट्र और गोवा की 1000 लड़कियों को गोद लिया।
आज यहाँ जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि बैंक का कार्यक्रम उन प्रतिभाशाली छात्रों की वित्तीय जरूरतें पूरी करेगा जिनके माता पिता उनका खर्च वहन करने की स्थिति में नहीं हैं।
बैंक ने मुंबई की 254 लड़कियों को गोद लिया। इन बच्चों को आठ मार्च को आयोजित अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित किया गया।
|