मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रुपया 13 पैसे मजबूत
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा तंगहाल ऋण बाजार में तरलता लाने के नए प्रयासों के कारण एशियाई बाजार में तेज सुधार हुआ और रुपया सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले 13 पैसे मजबूत होकर 40.32-33 के स्तर पर पहुँच गया।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा बीमार अर्थव्यवस्था को और अधिक नुकसान से बचाने के लिए ऋण बाजारों में 200 अरब डॉलर डालने की पहल के कारण कल न्यूयार्क में अमेरिकी मुद्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बढ़त दर्ज की।

लेकिन आज एशियाई बाजार में ज्यादातर मुद्राओं के मुकाबले डॉलर ने नुकसान दर्ज किया क्योंकि बाजार में चिंता बरकरार है कि इस पहल से चालू वित्तीय समस्याएं खत्म नहीं होंगी।

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज बाजार के मंद कारोबार में भारतीय रुपया 40.34-35 के स्तर पर खुला जबकि कल 40.45-46 के स्तर पर पहुँचा। बाद के सौदों के दौरान यह और मजबूत होकर 40.32-33 पर पहुँच गया।
और भी
बीएमडब्ल्यू की मिनी कार की योजना
टाटा मोटर्स चार हजार करोड़ जुटाएगी
फैड के फैसले से वाल स्ट्रीट में तेजी
निर्यात 155 अरब डॉलर होगा
तेल में तेजी पूरे वर्ष जारी रहेगी
रिलायंस एनर्जी में 34 लाख शेयरों की डील