ऑटो क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बीएमडब्ल्यू ने घोषणा की कि भारत में उसकी मिनी कार लांच करने की योजना का विकल्प अभी खुला है क्योंकि कंपनी के जर्मनी स्थित मुख्यालय के साथ इस बारे में विचार जारी है।
बीएमडब्ल्यू इंडिया के अध्यक्ष पीटर क्रोंश्नेबल ने बीएमडब्ल्यू एर्म3 के लांच और कंपनी के प्रमुख डीलर कुन एक्सक्ल्यूसिव की इकाई के उद्घाटन के मौके पर संवाददाताओं से कहा कि मिनी कार की कीमत 20 लाख रुपए होगी।
उन्होंने कहा मैं कह नहीं सकता कि कार भारत में कब लांच होगी। लांच के लिए बाजार विश्लेषण पूरा हो चुका है और इसके नतीजे के बारे में मुख्यालय के साथ चर्चा हो रही है। क्रोंश्नेबल ने कहा यह सिर्फ कार नहीं है ब्रांड है।
|