मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
टाटा मोटर्स चार हजार करोड़ जुटाएगी
देश की आटोमोबइल वर्ग की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 4000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए मंजूरी दे दी है। कंपनी ने मंगलवार को यहाँ कहा कि यह राशि दीर्घकालिक अतिरिक्त संसाधनों के रूप में उचित प्रतिभूतियों के तहत विदेशी अथवा घरेलू बाजार से जुटाई जाएगी।

टाटा मोटर्स उक्त राशि को एक या अधिक किस्तों में जुटाएगा जिसका फैसला निदेशकों की समिति प्राधिकृत पूँजी बढ़ाकर तय समय सीमा के भीतर करेगी।

कंपनी की विश्व और घरेलू वाणिज्यिक एवं यात्री वाहनों के बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत तथा विस्तारित करने की है। कंपनी ने कहा है कि जुटाई जाने वाली राशि योजना जरूरतों को पूरा करने के हिस्से के रूप में होगी।
और भी
फैड के फैसले से वाल स्ट्रीट में तेजी
निर्यात 155 अरब डॉलर होगा
तेल में तेजी पूरे वर्ष जारी रहेगी
रिलायंस एनर्जी में 34 लाख शेयरों की डील
कच्चा तेल रिकॉर्ड स्तर पर
महिला पेशेवरों के लिए टाटा की पेशकश